मंगलवार, 30 नवंबर 2010

भारत संचार निगम अहमदनगर को राजभाषा शील्ड पुरस्कार




भारत संचार निगम के महाराष्ट्र दूरसंचार  परिमंडल कार्यालय मुंबई के मुख्य महाप्रबंधक श्री. अलोक कौल के कर कमलों  द्वारा मुंबई में आयोजित भारत संचार निगम के दसवें  स्थापना दिवस एवं पुरस्कार समारोह में वर्ष २००९ में उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन के लिए अहमदनगर दूरसंचार को सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार अहमदनगर दूरसंचार जिला कार्यालय के राजभाषा अधिकारी विजय प्रभाकर नगरकर ने स्वीकार किया। महाराष्ट्र में पहली बार अहमदनगर दूरसंचार ने ग्राहकों के नाम व पते टेलिफोन बीलों पर नागरी लिपि में छपवाए है। इसीतरह कार्यालयों में हिंदी के प्रचार  प्रसार हेतु सभी प्रकार के फॉर्म, पत्राचार के नमुने, यूनिकोड की सुविधा, शब्दकोश. हिंदी व मराठी में काम करने के लिए मुफ्त सॉफ्टवेयर, शब्दकोश आदि संकलन कंप्यूटर सीडी में वितरित किया गया है। अहमदनगर दूरसंचार जिला कार्यालय की इस उपलब्धि की जबलपुर,हैदराबाद,पुणे के दूरसंचार प्रशिक्षण केंद्र ने सरहाना की है। कार्यालय के महाप्रबंधक लक्ष्मण सिंह रोपिया तथा उप महाप्रबंधक (वित्त) सुंदरम् ने प्रशंसा व्यक्त की है।

यह पुरस्कार विले पार्ले के भाईदास हॉल में संपन्न हुआ। इस समय भारत संचार निगम के कुछ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट संचार सेवा पदक प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र दूरसंचार  परिमंडल कार्यालय मुंबई के मुख्य महाप्रबंधक श्री. अलोक कौल ने की। इस कार्यक्रम में पश्चिम दूरसंचार क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक टी.के.सिल, पश्चिम दूरसंचार प्रोजेक्ट के मुख्य महाप्रबंधक जैनेंद्र कुमार, टेलिकॉम फॅक्टरी मुंबई के मुख्य महाप्रंबधक डी.के.गुप्ता तथा महाराष्ट्र दूरसंचार  परिमंडल कार्यालय मुंबई के महाप्रबंधक (मानव विकास संसाधन) बी.के.आगरवाल उपस्थित थें। 

भारत संचार निगम लि. अहमदनगर के महाप्रबंधक श्री. लक्ष्मण सिंह रोपिया तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने राजभाषा अधिकारी विजय प्रभाकर नगरकर का अभिनंदन व्यक्त किया।

 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें