मंगलवार, 30 नवंबर 2010

भारत संचार निगम लि. अहमदनगर कार्यालय में 14-28 सितंबर ,2010 हिंदी पखवाड़ा का आयोजन


भारत संचार निगम लि. अहमदनगर कार्यालय में  14-28 सितंबर ,2010 दरम्यान हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। इस पखवाड़े का उद्घघाटन पुणे विद्यापीठ अहमदनगर उप केंद्र के निदेशक  व सेवा निवृत्त हिंदी प्राध्यापक डॉ. सुरेश जैन व भारत संचार निगम के महाप्रबंधक लक्ष्मणसिंह रोपिया इनकी उपस्थिति में  अहमदनगर शहर के टेलिफोन भवन सभागृह में संपन्न हुआ।
            प्रमुख अतिथि डॉ. सुरेश जैन ने  हिंदी भाषा के  व्यवहारीक महत्व को अधोरेखीत किया।  हिंदी का प्रचार हिंदी चित्रपट, पर्यटन,तीर्थ क्षेत्र, व्यापार व्यवसाय मनोरंजन, दूरदर्शन, आदि सभी क्षेत्र में अपने आप  निरंतर बढते जा रहा है। लेकिन  सरकारी कार्यालयों में  हिंदी का प्रचार करने की आवश्यकता महसुस की जा रही है। आम जनता के साथ  संपर्क व सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए जनभाषा का प्रयोग किया जाना अनिवार्य है।  उन्होंने  सरकारी हिंदी की प्रकृति में  सहजता  व सरलता लाने का आवाहन हिंदी कर्मियों को किया।  उच्च अधिकारी अपने स्तर पर हिंदी में कार्य शुरु करें ताकि उनका आदर्श लेकर अधिनस्थ कर्मचारी वर्ग भी हिंदी में काम करने लगेगा।  
           
            भारत संचार निगम अहमदनगर के महाप्रबंधक लक्ष्मणसिंह रोपिया ने पूर्वोत्तर राज्यों में अपने निजी अनुभवों का जिक्र करते हुए कहा कि अब हिंदीतर सुदूर क्षेत्र में संपर्क भाषा हिंदी का महत्व बढ रहा है।  लेह, लडाख,कारगील यात्रा के दौरान स्थानिक जनता के साथ हिंदी के द्वारा संपर्क करना आसान रहा। उन्होंने कर्मचारी वर्ग को आवाहन किया कि  भारत सरकार की त्रिभाषा नीति का सम्मान करते हुए  राजभाषा हिंदी के साथ साथ  प्रांतीय भाषा मराठी का आदर करें।
अहमदनगर शहर स्थित  नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति ने मराठी व हिंदी भाषा के समन्वयन एवं एकता के लिए कंप्यूटर में यूनिकोड की उपयोगिता व मुफ्त मराठी हिंदी सॉफ्टवेयर वितरण हेतु एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन टेलिफोन भवन अहमदनगर में 29 सितंबर,2010 को किया जाएगा।  
            भारत संचार निगम के  राजभाषा अधिकारी वि.प्र.कांबळे ने प्रास्ताविक भाषण किया। उन्होंने  भारत सरकार की  राजभाषा नीति, नियम, अधिनियमों की जानकारी प्रदान की।  कर्मचारी व अधिकारी गण के लिए  प्रश्नमंच, अंताक्षरी, निबंध, शुध्दलेखन, अनुवाद, कार्यालयीन पत्रलेखन, तारटंक लेखन, घोषवाक्य, चित्रकला आदि विविध प्रतियोगिताओं का  आयोजन किया गया है।  
            इस कार्यक्रम  तमिल  भाषि उप महाव्यवस्थापक (वित्त व लेखा )  व्ही. सुंदरम् ने  हिंदी में  भाषण करके सभी को चकित किया।  अपने भाषण में उन्होंने याद दिलाया कि गृह मंत्री पी चिदम्बरम ने हिंदी दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में हिंदी में भाषण की शुरूआत कर श्रोताओं का दिल जीत लिया। शायद ही इसके पहले कभी चिदम्बरम को किसी सार्वजनिक मंच से हिंदी में बोलते सुना गया हो।
            माननीय   गृह मंत्री पी.चिदम्बरम् के हिंदी दिवस के संदेश का  वाचन श्रीमती पी.जी.कंत्रोड ने किया।

 इस कार्यक्रम में कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी गावडे लक्ष्मण सदाशीव, शेख सुन्नीलाल मन्नूभाई, कदम दिनकर रामकृष्ण, भडांगे देवराम आनंदराव, गायकवाड अनिल मारुती , क्षीरसागर अनिल बाबुराव, एस.एस.कुलकर्णी, एम,डी.नाईक,एस.पी.पवार व अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित थें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें