शनिवार, 8 नवंबर 2014

डिजिटल हिंदी शब्दकोष

डिजिटल हिंदी शब्दकोष का प्रयोग सिंपल डिक्शनरी एप्लीकेशन की सहायता से करें।
१. प्रथम सिंपल डिक्शनरी एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर डाउनलोड करें।
लिंक  http://sourceforge.net/projects/sdictapp/
२. सिंपल डिक्शनरी एप्लीकेशन के डेटा फोल्डर में नोट पैड में उपलब्ध शब्दकोष पेस्ट करें।
    नोट पैड में उपलब्ध शब्दकोष आप निम्न लिखित लिंक्स से प्राप्त करें
 https://drive.google.com/?authuser=0&dnrt=1#folders/0B0UjY_0cWa2KRFc3N0RTM1UzdnM

३. जो कोष ज़िप में उपलब्ध है उसे अनज़िप करके डेटा फोल्डर में पेस्ट करें .
४. सिंपल डिक्शनरी एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर की जानकारी निम्न लिखित लिंक पर उपलब्ध है -
     https://docs.google.com/document/d/19yj6Wu2ZLMe8mQE9qQzpi1R9pLMg8VhTrPicUhb0CqY/edit?usp=drive_web


( कृपया ध्यान रखे कि इसका प्रयोग किसी व्यवसाय के लिए नहीं करें.)


शुक्रवार, 7 नवंबर 2014

मा.सचिव सुश्री. नीता चौधरी (भारतीय प्रशासन सेवा ) के साथ बैठक




राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली  के  सचिव मा.  सुश्री. नीता चौधरी (भारतीय प्रशासन सेवा ) अहमदनगर न.रा.का.स. के सभी सदस्य कार्यालयों के कार्यपालकों के साथ एक मार्गदर्शक बैठक  दिनांक 16-09-2014 को  15.00 बजे भारत संचार निगम के टेलिफोन भवन, प्रधान डाक घर के पास, अहमदनगर के सभागार में आयोजित की गई।   इस बैठक में राजभाषा विभाग, नई दिल्ली के निदेशक श्री. हरेंद्र कुमार तथा राजभाषा विभाग, नवी मुंबई के उप निदेशक (कार्यान्वयन) श्री. विनोद कुमार शर्मा जी उपस्थित थें।

                    इस दौरान राजभाषा विभाग के मा. सचिव महोदया सुश्री नीता चौधरी जी ने अहमदनगर न.रा.का.स. के कुछ कार्यालयों को उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन हेतु पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया।  वर्ष 2013-14 के दौरान उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन हेतु प्रथम पुरस्‍कार - महाप्रबंधक दूरसंचार, भारत संचार निगम लि. , अहमदनगर, द्वितीय पुरस्‍कार - वरिष्ठ प्रबंधक, राष्ट्रीय केमिकल्स एण्ड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड‍,  अहमदनगर और  तृतीय पुरस्‍कार -  उप आयुक्त, आय कर कार्यालय,    अहमदनगर को प्रदान किए गए।

                  न.रा.का.स. अहमदनगर के सचिव व राजभाषा अधिकारी भारत संचार निगम लि. अहमदनगर श्री. विजय प्रभाकर नगरकर  द्वारा निर्मित डिजिटल शब्दकोश व राजभाषा उपकरण सी.डी. व राष्ट्रीय पुरुषों के हिंदी विचारों का पोस्टर का विमोचन मा. सचिव महोदया के कर कमलों द्वारा किया गया। हमें अत्यंत आनंद हुआ कि इस कार्यक्रम के दौरान न.रा.का.स. अहमदनगर के  इस कार्य की प्रशंसा मा.सचिव महोदया ने व्यक्त की ।



डिजिटल शब्दकोश और राजभाषा उपकरण

इस सी.डी. में
डिक्शनरी फोल्डर  में तकनीकी शब्दावली आयोग का पूरा कोश हिंदी यूनिकोड में प्रस्तुत किया गया है। इसके अलावा चिकित्सा शब्दावली, हिंदी शब्द सागर, बाहरी आदि कोश एकत्रित दिए गए है। यह कोश सिंपल डिक्शनरी एप्लिकेशन जो जावा आधारित सॉफटवेयर में बनाया गया है। इसमें करीब दस लाख शब्दों का भांडार है।  

हिंदी इंडिक आई.एम.ई. फोल्डर में मायक्रोसॉफ्ट द्वारा निर्मित मुफ्त हिंदी आई.एम.ई. जो कंप्यूटर की सिस्टीम के अनुसार चलाया जा सकता है। इसमें एक्स.पी., बीट-32 और बीट-64 प्रणाली आधारित यूनिकोड टायपिंग टुल उपलब्ध है।

हिंदी वर्कशॉप  फोल्डर में हिंदी कार्यशाला संबंधित सामग्री उपलब्ध है। 
राजभाषा नियम फोल्डर में राजभाषा विभाग द्वारा जारी सभी नियम, अधिनियम आदि सामग्री उपलब्ध है।
संसदीय खंड फोल्डर में मा.संसदीय राजभाषा समिति द्वारा प्रस्तुत खंडों का संकलन है।
यूनिकोड फॉंट फोल्डर में विभिन्न प्रकार के हिंदी यूनिकोड का संग्रह है।
 यूनिकोड सपोर्ट फोल्डर में यूनिकोड संस्थापना और अन्य जानकारी उपलब्ध है।
वर्धा कोश में महात्मा गांधी हिंदी विश्व विद्यालय,वर्धा द्वारा जारी वर्धा कोश उपलब्ध है।