शनिवार, 26 अक्तूबर 2013

न.रा.का.स. बैठक के कार्यवृत्त दि. 24-10-2013



          अहमदनगर नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 26 वीं अर्द्धवार्षिक बैठक का कार्यवृत्त।                                         
नगर राजभाषा कार्यान्वयन की 26 वीं अर्धवार्षिक  बैठक दि.  24 अक्तूबर 2013  को न.रा.का.स. के  अध्‍यक्ष एवं  भारत संचार निगम लिमिटेड अहमदनगर  के महाप्रबंधक (दूरसंचार)  श्री अजातशत्रु सोमानी  जी  की अध्यक्षता में टेलिफोन भवन,  अहमदनगर  स्थित सभागार में 16.30 बजे संपन्न हुई ।  

            सभी सदस्य कार्यालयों के प्रतिनिधियों ने अपना परिचय दिया । तत्पश्चात बैठक प्रारंभ हुई। सदस्‍य सचिव ने पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों पर की गई कार्रवाई की जानकारी दी।  समिति ने इस पर चर्चा के उपरांत उसकी पुष्टि की ।
          
          बैठक में निम्नलिखित विषयों पर चर्चा की गई :-
1.    वार्षिक कार्यक्रम 2013-14  :- 
वार्षिक कार्यक्रम 2013-14 पर चर्चा करते हुए अध्यक्ष महोदय ने हिंदी में प्राप्‍त पत्रों का उत्तर अनिवार्य रुप से हिंदी में ही उत्तर देने का आग्रह किया। इस संदर्भ में  100 प्रतिशत लक्ष्य निश्चित किया गया है। इसी तरह फाइलों पर तथा पत्रों पर हिंदी में  टिप्पणी 50 प्रतिशत होनी चाहिए।    वार्षिक कार्यक्रम  में दिए गए  लक्ष्यों पर विस्‍तृत चर्चा संपन्न हुई। अध्‍यक्ष महोदय ने वार्षिक कार्यक्रम में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्‍ति हेतु हर सदस्‍य कार्यालयों के स्तर पर आवश्‍यक कार्रवाई करने का अनुरोध  किया। 

2.    तिमाही रिपोर्ट की समीक्षा :- 
सदस्‍य कार्यालयों से प्राप्‍त तिमाही रिपोर्ट की विस्‍तृत रुप से समीक्षा की गई।  सदस्‍य सचिव ने सूचित किया कि बार बार स्‍मरण दिलाने के बावजूद तिमाही रिपोर्ट समय पर प्राप्‍त नहीं हो रही है। अध्‍यक्ष  महोदय ने सभी सदस्‍य  कार्यालयों से निवेदन किया कि तिमाही प्रगति रिपोर्ट अप्रैल , जुलाई, अक्तूबर तथा जनवरी के प्रथम सप्ताह में ई-मेल द्वारा vipra@bsnl.co.in  अथवा   vpnagarkar@gmail.com  पर भेजी जाए और उसके बाद संबंधित रिपोर्ट डाक द्वारा भेजी जाए। सदस्‍य सचिव ने  समीक्षा के दौरान सभी को सूचित  किया कि वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार क क्षेत्र को किया गया पत्राचार 100 प्रतिशत होना चाहिए। यह प्रतिशत लक्ष्‍य से काफ़ी कम  है। इसके अलावा सदस्‍य सचिव ने  सूचित किया कि धारा 3-3 के अंतर्गत जारी पत्राचार का रिकार्ड अलग से रखा जाए ताकि मा. संसदीय समिति के निरीक्षण के दौरान उपलब्ध किया  जा सके।

अध्‍यक्ष महोदय ने तिमाही रिपोर्ट राजभाषा विभाग की  वेब साईट पर ऑन लाईन भरने का अनुरोध किया। तिमाही रिपोर्ट ऑन लाईन  भरना राजभाषा विभाग द्वारा अनिवार्य किया गया है। समीक्षा करते समय यह पाया गया कि  फाइलों पर टिप्पणी का  पचास प्रतिशत लक्ष्‍य  अभी तक  अनेक  कार्यालयों ने प्राप्‍त नहीं किया  है। कार्यालय प्रमुख द्वारा हिंदी में टिप्पणी देने पर अधिनस्‍थ स्‍टाफ  को हिंदी में काम करने के लिए प्रेरित किया जा  सकता है।    

3.    न्यूनतम हिंदी पदों की नियुक्ति : –
      सदस्‍य सचिव ने सुचित किया कि राजभाषा विभाग द्वारा जारी मानक के अनुसार हर कार्यालय में  राजभाषा    अधिकारी, वरिष्ठ हिंदी अधिकारी, कनिष्ठ हिंदी अधिकारी तथा हिंदी टंकक /सहायक के पद निर्माण होने चाहिए। इसके लिए हर सदस्‍य कार्यालय अपने मुख्यालय को हिंदी पदों का औचित्य  बनाकर भेज दे। यह देखा गया है कि न्यूनतम हिंदी  पदों का औचित्य (justification) तथा मांग  प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में  राजभाषा का कार्य बाधित हो रहा है।  अध्‍यक्ष महोदय ने अनुरोध किया कि इस विषय पर तत्काल कार्रवाई करके समिति को रिपोर्ट प्रस्‍तुत करे।




4.    पुरस्‍कार वितरण  :-
 .रा.का.. की पिछली बैठक में लिए गए निर्णय  के अनुसार उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन हेतु निम्न लिखित  कार्यालयों को पुरस्‍कार प्रदान किए गए।
1.     गुणता आश्‍वासन कार्यालय (वाहन)  सीक्‍युएव्‍ही अहमदनगर :-  प्रथम पुरस्‍कार
2.     छावनी परिषद  कार्यालय  अहमदनगर                          :-  द्वितीय पुरस्‍कार
3.     बँक ऑफ इंडिया अहमदनगर                                         :-  तृतीय पुरस्‍कार
पुरस्‍कार वितरण समारोह अवसर पर मंच पर अध्‍यक्ष एवं महाप्रबंधक श्री अजातशत्रु सोमानी जी, सीक्‍युएव्‍ही के नियंत्रक  श्री के. एन. साहु जी एवं कर्नल श्री श्रीवास्‍तव जी  तथा  सेंट्रल  बँक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक   श्री पी. पी.  नाचणकर जी  उपस्थित थे।

इसी तरह न.रा.का.. द्वारा आयोजित राजभाषा प्रश्‍नमंच एवं हिंदी शुध्‍द लेखन प्रतियोगिता में यशस्‍वी अधिकारियों एव कर्मचारियों को प्रमाणपत्र  एवं भेट वस्‍तु  प्रदान की गई।

5.    पत्रिका प्रकाशन  :–
सदस्‍य सचिव ने सूचित किया  कि  पत्रिका   प्रकाशन हेतु  पर्याप्त धन राशि की  आवश्‍यकता  है। सेंट्रल  बँक ऑफ इंडिया  द्वारा  रु. 5000/- की धन राशि  प्राप्‍त हुई  है।  सेंट्रल  बँक ऑफ इंडिया   के मुख्‍य अधिकारी राजभाषा श्री आर. के. कमल जी  ने सभी सदस्‍य कार्यालयों से वार्षिक अंशदान प्राप्‍त करने हेतु विभाग प्रमुख को अर्ध सरकारी पत्र जारी करने का अनुरोध किया। अध्‍यक्ष महोदय ने इस विषय पर चर्चा करते समय सभी विभाग प्रमुख को अनुरोध किया कि कार्यालय के   फुटकर (miscellaneous) फंड से वार्षिक अंशदान प्रदान करे।
6.   पुरस्‍कार मुल्‍यांकन  :–
                       सेंट्रल  बँक ऑफ इंडिया   के उप मुख्‍य अधिकारी राजभाषा श्री आर. के. तुमाने जी  ने अनुरोध किया कि उत्कृष्ठ हिंदी में   कार्य करने वाले कार्यालयों का नाम हर वर्ष शामिल किया जाए। इस विषय पर सदस्‍य सचिव ने सूचित किया कि पुरस्‍कार प्राप्‍त कार्यालयों को छोड़कर अन्‍य शेष कार्यालयों को प्रोत्‍साहित  करने हेतु बारी बारी से पुरस्‍कार वितरित किए जाएँगे। वेतन लेखा कार्यालय  के वरिष्‍ठ  हिंदी अनुवादक श्री गोविंद कनोजीया जी  ने इस पर सहमति प्रदर्शित करते हुए कहा कि  हर कार्यालय को पुरस्‍कार प्राप्‍त होने का अवसर मिलना चाहिए। अध्‍यक्ष महोदय ने पुरस्कार मूल्यांकन हेतु मानदंड निश्चित कर के उसे परिचालित करने का आदेश दिया। अध्‍यक्ष महोदय ने सुचित किया कि पिछली बार  पुरस्‍कार प्राप्‍त करने वाले कार्यालयों  को छोड़कर अन्‍य शेष कार्यालयों को पुरस्‍कृत किया जाएगा तथा मूल्यांकन करते समय यदि पिछले वर्ष के पुरस्कार प्राप्त विभाग यदि पुन: प्रथम तीन में आते है तो  संबंधित कार्यालय के नामों का   विशेष उल्लेख किया जाएगा।    

7.    हिंदी कार्यशाला का आयोजन  :–
इस विषय पर अध्‍यक्ष महोदय ने स्टेट बँक ऑफ इंडिया के उप महाप्रबंधक श्री सी. एम. देशपांडे जी से आगामी हिंदी   कार्यशाला जल्द से जल्द आयोजित करने का अनुरोध किया।  तदनुसार  कार्यशाला का स्थल , तारीख , आदि की सूचना यथावकाश  सभी सदस्‍य कार्यालयों को सूचित की जाएगी। 

8.     कार्यालय  प्रमुख की  बैठक में उपस्थिति  :–
    अध्‍यक्ष महोदय  ने अनुरोध किया कि न.रा.का..की बैठक में कार्यालय प्रमुख ने उपस्थित रहना अनिवार्य है। क्योंकि नीतिगत तथा आर्थिक निर्णय त्वरित लेकर उसका अनुपालन किया जा सके। 

                              .रा.का.. की अगली बैठक मई - 2014 में  आयोजित की जाएगी।  कृपया इस बैठक में लिए गए निर्णयों का   अनुपालन करके आपके कार्यालय की रिपोर्ट दिनांक 31 मार्च 2014  तक भेज दें।                 
 





पुरस्कार वितरण समारोह 24 अक्तुबर,2013



भारत सरकार के गृह मन्त्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा स्थापित अहमद नगर शहर स्थित राजभाषा कार्यान्वयन समिति ने वर्ष 2012-13 में उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन हेतु निम्न लिखित  कार्यालयों को पुरस्‍कार प्रदान किए गए।
1.     गुणता आश्‍वासन कार्यालय (वाहनसीक्‍युएव्‍ही अहमदनगर :-  प्रथम पुरस्‍कार
2.     छावणी परिषद  कार्यालय  अहमदनगर                         :-  द्वितीय पुरस्‍कार
3.     बँक ऑफ इंडिया अहमदनगर                                         :-  तृतीय पुरस्‍कार
पुरस्‍कार वितरण समारोह अवसर पर मंच पर अध्‍यक्ष एवं महाप्रबंधक श्री अजातशत्रु सोमानी जी, सीक्‍युएव्‍ही के नियंत्रक  श्री के. एन. साहु जी एवं कर्नल श्री श्रीवास्‍तव जी  तथा  सेंट्रल  बँक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक   श्री पी. पी.  नाचणकर जी  उपस्थित थे।
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति अहमद नगर के अध्यक्ष श्री अजातशत्रु सोमानी जी के कर कमलों द्वारा यह पुरस्कार समिति की अर्द्ध वार्षिक बैठक में प्रदान किए गए। सीक्‍युएव्‍ही के नियंत्रक  श्री के. एन. साहु जी एवं कर्नल श्री श्रीवास्‍तव जी तथा कनिष्ठ हिंदी अनुवादक श्री. एस.बी.यशवंत ने प्रथम पुरस्कार हेतु राजभाषा शील्ड ग्रहण किया। छावनी परिषद भिंगार के प्रशासनिक अधिकारी श्री. एस.एस.शिरकुळ तथा श्री.योगेश बोरुडे ने द्वितीय पुरस्कार हेतु राजभाषा शील्ड ग्रहण किया। बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक श्री. मोतीलाल नरके .श्री.योगेश शर्मा, श्री. विनायक शांडिल्य ने तृतीय पुरस्कार हेतु राजभाषा शील्ड ग्रहण किया।
इस पुरस्कार हेतु मूल्यांकन समिति के सदस्य समिति के सचिव एवं राजभाषा अधिकारी, बी.एस.एन.एल, अहमद नगर श्री विजय नगरकर , ने तथा वेतन लेखा कार्यालय (एसीआर व एमआईआर) के वरिष्ठ हिंदी अनुवादक श्री. गोविंद कनोजिया ने काम किया।
समिति द्वारा आयोजित हिंदी शुद्ध लेखन और राजभाषा प्रश्न मंच हिंदी प्रतियोगिताओं में यशस्‍वी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कार, भेंट वस्तु एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
राजभाषा प्रश्न मंच प्रतियोगिता
1.     प्रथम पुरस्कार    श्री.हरि ओम पाण्डेय    प्र.स्ना.शिक्षक    केन्द्रीय विद्यालय क्र-1
2.     द्वितीय पुरस्कार   श्री.योगेश बोरुडे        कनिष्ठ लिपिक   छावणी परिषद
3.     तृतीय पुरस्कार   श्री. आकाश कुमार      लेखा परिक्षक    वेतन लेखा कार्यालय एम.आई.आर. (.क्षे.)
4.     प्रोत्साहन         श्री. विनायक शांडिल्य  अधिकारी          बैंक ऑफ इंडिया
 शुध्द लेखन प्रतियोगिता
1.     प्रथम पुरस्कार    श्री.योगेश शर्मा           अधिकारी        बैंक ऑफ इंडिया
2.     द्वितीय पुरस्कार   श्री.अमर प्रसाद यादव   लेखा परिक्षक   वेतन लेखा कार्यालय एम.आई.आर. (.क्षे.)
3.     तृतीय पुरस्कार   श्री. विनीत कुमार जैन   लिपिक           वेतन लेखा कार्यालय कवचित कोर (रेजिमेंट)
4.     प्रोत्साहन         श्री. आकाश कुमार       लेखा परीक्षक    वेतन लेखा कार्यालय एम.आई.आर. (.क्षे.)
 रक्षा वैज्ञानिक सूचना तथा प्रलेखन केंद्र (डेसीडॉक) तथा रक्षा अनुसंधान तथा विकास संघठन (डी.आर.डी..) द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (05-07 दिसंबर 2013) नई दिल्ली ने अहमदनगर के वी.आर.डी.. के संयुक्त निदेशक डॉ.पवन कुमार तथा भारत संचार निगम लि. अहमदनगर के राजभाषा अधिकारी एवं समिति के सचिव श्री.विजय नगरकर के आलेख स्वीकार करके उन्हें संबंधित सम्मेलन में आमंत्रित किया है। इस उपलक्ष्य में समिति के अध्यक्ष एवं बी.एस.एन.एल. के महाप्रबंधक श्री. अजातशत्रु सोमानी ने पुष्प गुच्छ प्रदान करके उनका अभिनंदन किया।
इस समारोह का प्रास्ताविक, सूत्र संचालन एवं आभार प्रदर्शन समिति के सदस्य सचिव विजय प्रभाकर नगरकर ने किया।



शुक्रवार, 31 मई 2013





वर्ष 2009 हेतु  उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन हेतु महाराष्ट्र और गोवा स्तर पर  प्रमाण पत्र और राजभाषा शील्ड  पुरस्कार अहमदनगर दूरसंचार कार्यालय को प्रदान किया गया। महाराष्ट्र दूरसंचार परिमंडल, मुंबई कार्यालय के मुख्य महाप्रबंधक श्री.आलोक कौल द्वारा पुरस्कार ग्रहण करते हुए भारत संचार निगम अहमदनगर कार्यालय के राजभाषा अधिकारी श्री.वि.प्र.नगरकर ।

नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन की 25 वीं अर्द्धवार्षिक बैठक


नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन की 25 वीं अर्द्धवार्षिक  बैठक दि.  29  मई 2013  को अध्‍यक्ष श्री एन. ए. टेकाळे जी , उप महाप्रबंधक  दूरसंचार, भारत संचार निगम लिमिटेड, अहमदनगर की अध्यक्षता में टेलिफोन भवन,  अहमदनगर  स्थित सभागार में 16.30 बजे संपन्न हुई ।   
      सर्व प्रथम सदस्‍य सचिव श्री वि.प्र. नगरकर , राजभाषा अधिकारी ने अध्‍यक्ष एवं उप महाप्रबंधक श्री एन. ए. टेकाळे, छावनी परिषद  भिंगार के नुतन कार्यकारी अधिकारी श्री प्रमोद कुमार सिंह   जी तथा  स्टेट बँक ऑफ इंडिया  के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री मोतिलाल  पुरोहित जी  का पुष्प गुच्छ  प्रदान करके  उपस्थित सभी सदस्यों का हार्दिक स्वागत किया । सभी सदस्य कार्यालयों के प्रतिनिधियों ने अपना परिचय दिया ।
तत्पश्चात बैठक प्रारंभ हुई। सदस्‍य सचिव ने पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों पर की गई कार्रवाई की जानकारी दी।  समिति ने इस पर चर्चा के उपरांत उसकी पुष्टि की ।
           बैठक में निम्नलिखित विषयों पर चर्चा की गई :-
  1. वार्षिक कार्यक्रम 2013-14  :-  
वार्षिक कार्यक्रम में दिए गए  लक्ष्यों पर विस्‍त्‍ृात चर्चा संपन्न हुई। अध्‍यक्ष महोदय ने वार्षिक कार्यक्रम में निर्धारित लक्ष्‍यों की प्राप्‍ती हेतु हर सदस्‍य कार्यालयों के स्तर पर आवश्‍यक कार्रवाई करने का अनुरोध  किया। हिंदी पुस्तकों की खरीद के संदर्भ में राजभाषा विभाग ने डिजीटल वस्तुओं  अर्थात्‌ हिंदी ई पुस्‍तक, सीडी/ डिव्‍हीडी , पेनड्राइव्‍ह तथा अंग्रेज़ी और क्षेत्रीय भाषाओं से हिंदी में अनुवाद पर व्यय किया जा सकता है। सदस्‍य सचिव ने सभी को सूचित किया कि हिंदी पुस्‍तकों की  खरीद पर 50 प्रतिशत व्‍यय किया जाना चाहिए। नागरिक चार्टर तथा जन सूचना बोर्ड आदि का प्रदर्शन 100 प्रतिशत द्विभाषी होना चाहिए। अध्‍यक्ष महोदय ने उस पर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया। सदस्‍य सचिव ने यह सूचित किया कि राजभाषा विभाग की वेब साइट  www.rajbhasha.gov.in वार्षिक कार्यक्रम2013-14  डाऊन लोड करके सभी सदस्‍य कार्यालय आवश्‍यक कार्रवाई करे।   
  1. तिमाही रिपोर्ट की समीक्षा :-  
सदस्‍य कार्यालयों से प्राप्‍त तिमाही रिपोर्ट की विस्‍तृत रुपसे समीक्षा की गई।  सदस्‍य सचिव ने सूचित किया कि बार बार स्‍मरन दिलाने के बावजूद तिमाही रिपोर्ट समय पर प्राप्‍त नहीं हो रही है। अध्‍यक्ष  महोदय ने सभी सदस्‍य  कार्यालयों से निवेदन किया कि तिमाही प्रगति रिपोर्ट अप्रैल , जुलाई, अक्तूबर तथा जनवरी के प्रथम सप्ताह में ई-मेल द्वारा vipra@bsnl.co.in  अथवा   vpnagarkar@gmail.com  पर भेजी जाए और उसके बाद संबंधीत रिपोर्ट डाक द्वारा भेजी जाए। सदस्‍य सचिव ने  समीक्षा के दौरान सभी को सूचित  किया कि वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार क क्षेत्र को किया गया पत्राचार 100 प्रतिशत होना चाहिए। यह प्रतिशत लक्ष्‍य से काफ़ी कम  है। इसके अलावा सदस्‍य सचिव ने  सूचित किया कि धारा 3-3 के अन्तर्गत जारी पत्राचार का रिकार्ड अलग से रखा जाए ताकि मा. संसदीय समिति के निरीक्षण के दौरान उपलब्ध किया  जा सके।
  1. न्यूनतम हिंदीपदों की नियुक्ति
     सदस्‍य सचिव ने सुचित किया कि राजभाषा विभाग द्वारा जारी मानक के अनुसार हर कार्यालय में  राजभाषा    अधिकारी, वरिष्ठ हिंदी अधिकारी, कनिष्‍ठ हिंदी अधिकारी तथा हिंदी टंकक /सहायक के पद निर्माण होने चाहिए। इसके लिए हर सदस्‍य कार्यालय अपने मुख्यालय को हिंदी पदों का औचित्य  बनवाकर भेज दे। यह देखा गया है कि न्यूनतम हिंदी  पदों का औचित्य (justification) तथा मांग  प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में  राजभाषा का कार्य बाधित हो रहा है।  अध्‍यक्ष महोदय ने अनुरोध किया कि इस विषय पर तत्काल कार्रवाई करके समिति को रिपोर्ट प्रस्‍तुत करे।
  1. ऑनलाइन तिमाही रिपोर्ट भरना –
इस विषय पर सेंट्रल बँक ऑफ इंडिया  के मुख्‍य अधिकारी ( राजभाषा)  श्री पाठक जी   ने जानकारी देते हुए सभी सदस्‍य कार्यालयों को राजभाषा विभाग की साइट www.rajbhasha.gov.in  पर सूचना प्रबंधन प्रणाली के अंतर्गत राजभाषा अधिकारी और कार्यालय प्रमुख का युजर आय डी तथा पास वर्ड प्राप्‍त करने के लिए सूचित किया। सदस्‍य सचिव ने सूचित किया कि जून 2012 से  31 मार्च  2013  कालावधि  की तिमाही रिपोर्ट तथा वार्षिक रिपोर्ट भाग-2  ऑन लाईन दर्ज की जाए । इस  संदर्भ में राजभाषा विभाग के तकनिकि अधिकारी श्री केवलकृष्‍ण जी  से टे. क्र. 011-23438178 पर संपर्क किया जा सकता है। ऑन लाईन  तिमाही रिपोर्ट भरना अनिवार्य किया गया है।
  1. राजभाषा शिल्‍ड पुरस्‍कार –
सेंट्रल बँक ऑफ  इंडिया के मुख्‍य अधिकारी  (राजभाषा) श्री पाठक जी  ने सुझाव किया कि 20/12/2013  के दौरान उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सदस्‍य कार्यालय को राजभाषा शिल्‍ड पुरस्कार से सम्मानित किया जाए। सदस्‍य सचिव ने सूचित किया कि प्राप्‍त तिमाही रिपोर्ट रिपोर्ट की समीक्षा तथा पिछली बार पुरस्कार पाए गए कार्यालयों को ध्‍यान में रखते हुए नए कार्यालयों को सितंबर 2013 के   दौरान राजभाषा शिल्‍ड पुरस्‍कार से सम्मानित किया जाएगा।
  1. पत्रिका प्रकाशन –
सदस्‍य सचिव ने सूचित किया कि नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति  द्वारा पत्रिका प्रकाशित करनी है  लेकिन इसके लिए पर्याप्त धन राशि की आवश्यकता है। सेंट्रल बँक ऑफ इंडिया द्वारा प्राप्‍त रु. 5000/- अंशदान को ध्यान में रखते हुए एक छोटी पत्रिका प्रकाशित की जाएगी।
  1. हिंदी कार्यशाला का आयोजन
आगामी हिंदी कार्यशाला का आयोजन स्‍टेट बँक ऑफ इंडिया द्वारा किया जाएगा। स्टेट बँक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री पुरोहित जी ने इस कार्यशाला  के आयोजन का प्रस्‍ताव रखा जो सभी ने सहर्ष स्वीकार किया। कार्यशाला का स्थल , तारिख , आदि की सूचना यथावकाश  सभी सदस्‍य कार्यालयों को सूचित की जाएगी। अध्‍यक्ष महोदय ने समिति द्वारा पिछली हिंदी कार्यशाला के सफल आयोजन हेतु सेंट्रल बँक ऑफ इंडिया  के  क्षेत्रीय प्रबंधक श्री नाचणकर जी तथा उनके अधिकारियों का हार्दिक धन्यवाद प्रकट किया।

  1. संसदीय राजभाषा निरिक्षण समिती –
   सदस्‍य सचिव ने सूचित किया कि 12/04/2013 को  मा संसदीय राजभाषा समिति द्वारा  छावनी परिषद, जवाहर नवोदय विद्यालय तथा व्‍ही. आर.डी. ई. का निरीक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस निरीक्षण संबंधित अपने अनुभव व्यक्त करते हुए छावनी परिषद भिंगार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री प्रमोद कुमार सिंह जी ने सदस्‍य कार्यालयों को  हिंदी पुस्तकों की खरीद, द्विभाषी रबरस्‍टॅम्‍प , धारा 3-3 का अनुपालन   आदि मामलों में मार्गदर्शन  किया ।


  1. संयुक्त प्रतियोगिता-
   सदस्‍य सचिव ने सूचित किया कि हिंदी पखवाड़ा के दौरान सितंबर 2013 में सदस्‍य कार्यालयों के लिए एक संयुक्‍त हिंदी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। अध्‍यक्ष महोदय ने इस प्रतियोगिता का आयोजन करने की जिम्मेदारी केंद्रिय विद्यालय क्र. 1 को  सौंप दी। केंद्रिय विद्यालय क्र. 1 के प्राचार्या तथा हिंदी विभाग प्रमुख  नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सचिव श्री व्‍ही. पी. नगरकर से समन्वय रखते हुए संयुक्त हिंदी प्रतियोगिता का आयोजन करेंगे।
  1. नगर  राजभाषा कार्यान्वयन समिति की वेब साईट –
   सदस्‍यसचिव ने सूचित किया कि न.रा.का.स. अहमदनगर की वेब साइट  http://tolicahmednagar.blogspot.in/
 का निर्माण किया गया है। इस वेब पेज पर समिति के कार्य कलापों की अद्यतन जानकारी अप लोड की जा रही हैं। कृपया सभी सदस्‍य कार्यालयों से निवेदन है कि इस वेब पेज पर जाकर “ फॉलो “ बटन दबाकर सदस्‍य बनकर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें।  आपके कार्यालय में आयोजित हिंदी कार्यक्रम की रिपोर्ट , फोटो आदि जानकारी इस वेब पेज पर अपलोड करने हेतु कृपया vpnagarkar@gmail.com or vipra@bsnl.co.in पर ईमेल करें। इस वेब  पेज के निर्माण हेतु अध्‍यक्ष महोदय और सभी सदस्‍य कार्यालयों के प्रतिनिधियों ने सदस्‍य  सचिव एवं राजभाषा अधिकारी श्री वि. प्र. नगरकर का सहर्ष अभिनंदन व्यक्त किया।                


   न.रा.का.स. की अगली बैठक अक्‍तुबर - 2013 में  आयोजित की जाएगी।  कृपया इस बैठक में लिए गए निर्णयों का   अनुपालन करके आपके कार्यालय की रिपोर्ट दिनांक 31 अगस्‍त 2013  तक भेज दें।                  
सभी कार्यालय प्रमुख अगली बैठक में स्‍वयं उपस्थित रहें ताकि  राजभाषा विभाग के  आदेशों का पालन किया जा सकें।