मंगलवार, 30 नवंबर 2010

अहमदनगर शहर के केंद्र सरकारी कार्यलयों को राजभाषा शील्ड पुरस्कार प्रदान




भारत सरकार के गृह मन्त्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा स्थापित अहमद नगर शहर स्थित राजभाषा कार्यान्वयन समिति ने वर्ष 2009 में उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन हेतु  प्रथम पुरस्कार वेतन लेखा कार्यालय (अन्य श्रेणी) .सी.आर., द्वितीय पुरस्कार वाहन अनुसंधान तथा विकास स्थापन, तृतीय पुरस्कार सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया को प्रदान किया।
        नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति अहमद नगर के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रोपिया के कर कमलों द्वारा यह पुरस्कार समिति की अर्द्ध वार्षिक बैठक में प्रदान किए गए।   वेतन लेखा कार्यालय (अन्य श्रेणी) .सी.आर के वरिष्ठ अधिकारी श्री.पी.बी.दिघे, वरिष्ठ हिंदी अनुवादक श्री.गोविंद कनौजिया ने प्रथम पुरस्कार हेतु राजभाषा शील्ड ग्रहण किया।   वाहन अनुसंधान तथा विकास स्थापन कार्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री पवन कुमार व वरिष्ठ हिंदी अनुवादक श्री. एस..शुक्ला ने  द्वितीय पुरस्कार हेतु राजभाषा शील्ड ग्रहण किया। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री.वा.रा.मोरे, वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा) सुधीर पाठक, उप मुख्याधिकारी (राजभाषा) आर.के.तुमाने ने तृतीय पुरस्कार हेतु राजभाषा शील्ड  ग्रहण किया।
      
             इस पुरस्कार हेतु मूल्यांकन समिति के सदस्य श्री पवन कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक, व्‍ही.आर.डी., अहमद नगर ,  श्री प्रभाकर सोनवणे, सचिव, राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भारतीय स्टेट बैंक,   कु. आलोका राजकुमार सिन्हा, उप प्रबंधक ( राजभाषा) बैंक ऑफ महाराष्ट्र, श्री सुरेश कुमार, सहायक निदेशक ( राजभाषा) वेतन लेखा कार्यालय, (अन्य श्रेणी) .सी.आर तथा समिति के सचिव श्री वि.प्र. नगरकर , राजभाषा अधिकारी, बी.एस.एन.एल, अहमद नगर ने काम किया।

             समिति द्वारा आयोजित हिंदी प्रतियोगिताओं में यशस्वी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कार, भेंट वस्तु एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। आशु भाषण प्रतियोगिता हेतु प्रथम पुरस्कार श्री रवीन्द्र कुमार,  .ले; परीक्षक, वेतन लेखा कार्यालय(.श्रे) एम.आई.आर , द्वितीय पुरस्कार श्रीमती सुदेश दुआ ,  स्नातक शिक्षक            केंद्रीय विद्यालय नं.1  तृतीय पुरस्कार श्रीमती साधना विवेक आपटे, मुख्याध्यापक, केंद्रीय विद्यालय नं.1 एवं सांत्वना पुरस्कार राजेन्द्र प्रसाद,  स्नातक शिक्षक ,केंद्रीय विद्यालय ,व्‍ही.आर.डी.ई को प्रदान किए गए ।
           शब्दालेखन प्रतियोगिता प्रतियोगिता हेतु प्रथम पुरस्कार श्री राजेन्द्र प्रसाद        स्नातक शिक्षक केंद्रीय विद्यालय
व्‍ही.आर.डी., द्वितीय पुरस्कार श्रीमती सुदेश दुआ ,   स्नातक शिक्षक            केंद्रीय विद्यालय नं.1 , तृतीय पुरस्कार श्री उमेश अनंत पागे,  आशुलिपिक,           सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एवं सांत्वना पुरस्कार श्री रवीन्द्र कुमार .ले; परीक्षक, वेतन लेखा कार्यालय(.श्रे) , एम.आई.आर को प्रदान किए गए।

           प्रश्‍नमंच प्रतियोगिता हेतु श्री राजेन्द्र प्रसाद    , स्नातक शिक्षक केंद्रीय विद्यालय व्‍ही.आर.डी.,  श्रीमती स्मिता कुलांगे      कार्यालयीन सहायक ,अधीक्षक डाकघर , श्री उमेश अनंत पागे आशुलिपिक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया , श्रीमती साधना विवेक आपटे,  मुख्याध्यापक ,केंद्रीय विद्यालय नं.1, श्रीमती सुदेश दुआ,   स्नातक शिक्षक,केंद्रीय विद्यालय नं.1 , श्रीमती जयश्री देवेंद्र डावरे, सहायक प्रबंधक ,सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ,श्री एन.आर. गोपालघरे , मंडल अभियंता (प्रोजेक्ट उडान) बी.एस.एन.एल को पुरस्कार प्रदान किए गए।

   वर्ष 2009 हेतु उत्कृष्ठ राजभाषा कार्यान्वयन हेतु भारत संचार निगम , अहमद नगर कार्यालय को महाराष्ट्र परिमंडल मुंबई कार्यालय ने राज्य स्तरिय प्रथम राजभाषा शील्ड पुरस्कार प्रदान किया है। इस उपलक्ष्य में कार्यालय के महाप्रबंधक लक्ष्मण सिंह रोपिया जी तथा राजभाषा अधिकारी विजय प्रभाकर नगरकर का विशेष सत्कार किया गया।
 अध्यक्षीय भाषण में समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रोपिया जी ने यशस्वी कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई व्यक्त की।
इस समारोह का प्रास्ताविक, सूत्र संचालन एवं आभार प्रदर्शन समिति के सदस्य सचिव विजय प्रभाकर नगरकर ने किया।   







               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें