शनिवार, 8 नवंबर 2014

डिजिटल हिंदी शब्दकोष

डिजिटल हिंदी शब्दकोष का प्रयोग सिंपल डिक्शनरी एप्लीकेशन की सहायता से करें।
१. प्रथम सिंपल डिक्शनरी एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर डाउनलोड करें।
लिंक  http://sourceforge.net/projects/sdictapp/
२. सिंपल डिक्शनरी एप्लीकेशन के डेटा फोल्डर में नोट पैड में उपलब्ध शब्दकोष पेस्ट करें।
    नोट पैड में उपलब्ध शब्दकोष आप निम्न लिखित लिंक्स से प्राप्त करें
 https://drive.google.com/?authuser=0&dnrt=1#folders/0B0UjY_0cWa2KRFc3N0RTM1UzdnM

३. जो कोष ज़िप में उपलब्ध है उसे अनज़िप करके डेटा फोल्डर में पेस्ट करें .
४. सिंपल डिक्शनरी एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर की जानकारी निम्न लिखित लिंक पर उपलब्ध है -
     https://docs.google.com/document/d/19yj6Wu2ZLMe8mQE9qQzpi1R9pLMg8VhTrPicUhb0CqY/edit?usp=drive_web


( कृपया ध्यान रखे कि इसका प्रयोग किसी व्यवसाय के लिए नहीं करें.)


शुक्रवार, 7 नवंबर 2014

मा.सचिव सुश्री. नीता चौधरी (भारतीय प्रशासन सेवा ) के साथ बैठक




राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली  के  सचिव मा.  सुश्री. नीता चौधरी (भारतीय प्रशासन सेवा ) अहमदनगर न.रा.का.स. के सभी सदस्य कार्यालयों के कार्यपालकों के साथ एक मार्गदर्शक बैठक  दिनांक 16-09-2014 को  15.00 बजे भारत संचार निगम के टेलिफोन भवन, प्रधान डाक घर के पास, अहमदनगर के सभागार में आयोजित की गई।   इस बैठक में राजभाषा विभाग, नई दिल्ली के निदेशक श्री. हरेंद्र कुमार तथा राजभाषा विभाग, नवी मुंबई के उप निदेशक (कार्यान्वयन) श्री. विनोद कुमार शर्मा जी उपस्थित थें।

                    इस दौरान राजभाषा विभाग के मा. सचिव महोदया सुश्री नीता चौधरी जी ने अहमदनगर न.रा.का.स. के कुछ कार्यालयों को उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन हेतु पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया।  वर्ष 2013-14 के दौरान उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन हेतु प्रथम पुरस्‍कार - महाप्रबंधक दूरसंचार, भारत संचार निगम लि. , अहमदनगर, द्वितीय पुरस्‍कार - वरिष्ठ प्रबंधक, राष्ट्रीय केमिकल्स एण्ड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड‍,  अहमदनगर और  तृतीय पुरस्‍कार -  उप आयुक्त, आय कर कार्यालय,    अहमदनगर को प्रदान किए गए।

                  न.रा.का.स. अहमदनगर के सचिव व राजभाषा अधिकारी भारत संचार निगम लि. अहमदनगर श्री. विजय प्रभाकर नगरकर  द्वारा निर्मित डिजिटल शब्दकोश व राजभाषा उपकरण सी.डी. व राष्ट्रीय पुरुषों के हिंदी विचारों का पोस्टर का विमोचन मा. सचिव महोदया के कर कमलों द्वारा किया गया। हमें अत्यंत आनंद हुआ कि इस कार्यक्रम के दौरान न.रा.का.स. अहमदनगर के  इस कार्य की प्रशंसा मा.सचिव महोदया ने व्यक्त की ।



डिजिटल शब्दकोश और राजभाषा उपकरण

इस सी.डी. में
डिक्शनरी फोल्डर  में तकनीकी शब्दावली आयोग का पूरा कोश हिंदी यूनिकोड में प्रस्तुत किया गया है। इसके अलावा चिकित्सा शब्दावली, हिंदी शब्द सागर, बाहरी आदि कोश एकत्रित दिए गए है। यह कोश सिंपल डिक्शनरी एप्लिकेशन जो जावा आधारित सॉफटवेयर में बनाया गया है। इसमें करीब दस लाख शब्दों का भांडार है।  

हिंदी इंडिक आई.एम.ई. फोल्डर में मायक्रोसॉफ्ट द्वारा निर्मित मुफ्त हिंदी आई.एम.ई. जो कंप्यूटर की सिस्टीम के अनुसार चलाया जा सकता है। इसमें एक्स.पी., बीट-32 और बीट-64 प्रणाली आधारित यूनिकोड टायपिंग टुल उपलब्ध है।

हिंदी वर्कशॉप  फोल्डर में हिंदी कार्यशाला संबंधित सामग्री उपलब्ध है। 
राजभाषा नियम फोल्डर में राजभाषा विभाग द्वारा जारी सभी नियम, अधिनियम आदि सामग्री उपलब्ध है।
संसदीय खंड फोल्डर में मा.संसदीय राजभाषा समिति द्वारा प्रस्तुत खंडों का संकलन है।
यूनिकोड फॉंट फोल्डर में विभिन्न प्रकार के हिंदी यूनिकोड का संग्रह है।
 यूनिकोड सपोर्ट फोल्डर में यूनिकोड संस्थापना और अन्य जानकारी उपलब्ध है।
वर्धा कोश में महात्मा गांधी हिंदी विश्व विद्यालय,वर्धा द्वारा जारी वर्धा कोश उपलब्ध है।
 


शुक्रवार, 26 सितंबर 2014

मा. सचिव महोदया सुश्री नीता चौधरी जी की न.रा.का.स. को भेंट






राजभाषा प्रचार हेतु बी एस एन एल अहमदनगर को राजभाषा प्रचार प्रसार हेतु राजभाषा विभाग गृह मन्त्र्यालय नई दिल्ली की सचिव सुश्री नीता चौधरी (भाप्रसे )के करकमलों द्वारा प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया |यह पुरस्कार बीएसएनएल के वरिष्ठ अधिकारियों एवं राजभाषा अधिकारी श्री विजय नगरकर द्वारा ग्रहण किया गया | इस अवसर पर राजभाषा निदेशक श्री हरीन्द्र कुमार एवं उपनिदेशक श्री विनोद शर्मा उपस्थित थे |सुश्री नीता चौधरी ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक की एवं राजभाषा संबंधित कार्यो की समीक्षा की |
              देश मे  350 राजभाषा कार्यान्वयन समितिया हैं |अहमदनगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति का गठन 1998 मे किया गया| बी एस एन एल के महाप्रबंधक श्री अजातशत्रु सोमानी एवं राजभाषा अधिकारी श्री विजय नगरकर सचिव हैं |समिति के द्वारा राजभाषा संबधित नियमो का पालन किया जाता हैं |भारत सरकार की लोकसभा एवं राज्यसभा सदस्यो की सयुंक्त संसदीय राजभाषा समिति ने शहर के 20 कार्यालयो का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति को प्रस्तुत की |
              वर्ष 2013-14 के  उत्कृष्ट्र  राजभाषा कार्यान्वयन का  प्रथम पुरस्कार बी एस एन एल को प्रदान किया गया | इस अवसर पर सुश्री नीता चौधरी ने सेनामे किए जानेवाले हिंदी के कार्यो पर प्रकाश डाला एवं अहमदनगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के कार्यो की सराहना की | राजभाषा निदेशक श्री हरीन्द्र कुमार ने भाषा की सहजता एवं अनुवाद पर ज़ोर दिया | इस अवसर पर राजभाषा कार्यान्वयन हेतु द्वितीय पुरस्कार वरिष्ठ प्रबंधक, राष्ट्रीय केमिकल्स एण्ड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड‍अहमदनगर, और तृतीय पुरस्कार उपायुक्त आयकर कार्यालय अहमदनगर को प्रदान किया गया |
           इस अवसर पर बी एस एन एल के  उप महाप्रबंधक   श्री विजय तांबे, छावनी परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री विलास पवार ,सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री पी पी  नाचनकर ,स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री लक्ष्मीकांत चौधरी ,प्रभारी रक्षा लेखा नियंत्रक श्री राहुल कराले सहित  वरिष्ठ  अधिकारी उपस्थित  थे |
           कार्यक्रम की प्रस्तावना विजय नगरकर ने की | स्वागत गीत सेंट मोनिका अध्यापिका महाविद्यालय की छात्राओ ने प्रस्तुत किया  सूत्रसंचालन प्रा आनंद त्रिपाठी ने किया| आभार ज्ञापन  सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के              वरिष्ठ प्रबंधक श्री राजेश  तुमाने ने किया |


सोमवार, 2 जून 2014

गहन हिंदी कार्यशाला का आयोजन



नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति , अहमदनगर एवं केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण उप संस्थान, गृह मंत्रालय मुंबई , तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय,अहमदनगर  के संयुक्त तत्त्वधान में केंद्रीय सरकार के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिंदी प्रवीणता दिलाने के लिए पांच दिवसीय गहन हिंदी कार्यशाला का आयोजन   टेलीफ़ोन भवन, सभागार, बी.एस.एन.एल., मुख्य डाक घर के पास,  अहमदनगर  में दिनांक   26 मई , 2014 से 30 मई , 2014 तक  किया गया ।
              इस कार्यशाला का उदघाटन समारोह दि. 26 मई, 2014 में न.रा.का.स. अहमदनगर के अध्यक्ष एवं भारत संचार निगम लि. अहमदनगर के महाप्रबंधक श्री. अजातशत्रु सोमानी जी की अध्यक्षता में तथा भारतीय स्टेट बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय, अहमदनगर के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री. एल.डी. चौधरी जी तथा   केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण उप संस्थान, गृह मंत्रालय, मुंबई कार्यालय के सहायक निदेशक डॉ. राकेश कुमार जी  प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता की सूचना  रक्षा वेतन लेखा कार्यालय अहमदनगर के वरिष्ठ हिंदी अनुवादक श्री. गोंविद कनोजिया ने की और वी.आर.डी.ई. अहमदनगर कार्यालय के वरिष्ठ हिंदी अनुवादक श्री. एस.ए. शुक्ला ने अनुमोदन प्रदान किया ।   महात्मा गांधी जी की प्रतिमा तथा सरस्वति देवि की प्रतिमा को माल्यार्पन करके वंदना  के साथ कार्यशाला का उद्घघाटन किया गया।

            कार्यक्रम की प्रस्तावना राजभाषा अधिकारी श्री. विजय नगरकर ने की। केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण उप संस्थान, गृह मंत्रालय, मुंबई कार्यालय के सहायक निदेशक डॉ. राकेश कुमार ने कार्यशाला के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहां कि सरकारी कार्यालयों में हिंदी का प्रयोग अनुवाद की बैसाखी पर चल रहा है, जबकि मूल रूप से हिंदी में कार्य करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। भारतीय भाषा भारत के संस्कृति की वाहक है। हिंदी पिछडने से संस्कृति का संकट हमारे सामने खड़ा हो सकता है।
             
            स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय,अहमदनगर  के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री. एल.डी.चौधरी   ने कहां कि हिंदी भाषा देश को जोडनेवाली सक्षम और बहुप्रचारित भाषा है। हमें अपनी बोली भाषा का प्रयोग करके ग्राहक सेवा करनी है।
            
            न.रा.का.स. अहमदनगर के अध्यक्ष एवं भारत संचार निगम लि. अहमदनगर के महाप्रबंधक श्री. अजातशत्रु सोमानी जी ने  अध्यक्षीय भाषण में कहां कि अभी लोकसभा के चुनाव में हिंदी द्वारा प्रचार सभाएँ आयोजित की गई है। अनेक नारे हिंदी में दिए गए । यहां तक कि टी.वी. साक्षात्कार में अँग्रेजी सूत्र संचालक के प्रश्नों के उत्तर भी हिंदी में दिए गए । कार्यालय में हिंदी के सरल  रूप का प्रयोग करने का आवाह्न  अध्यक्ष महोदय ने सभी प्रतिभागियों को किया । हिंदी के आम बोल चाल के शब्दों का प्रयोग करके तथा कुछ बहुप्रचलित अँग्रेजी के शब्दों को अपनाकर हिंदी का विकास करना है। उन्होंने सरकारी कार्यालयों में टिप्पणी और नेमी पत्राचार में हिंदी का प्रयोग बढ़ाने का आवाह्न किया ।

            इस कार्यशाला में राजभाषा हिंदी के बारे में सांविधानिक प्रावधान, कंप्यूटर में  हिंदी यूनिकोड का प्रयोग, पत्राचार के विविध  रूप, टिप्पणी लेखन तथा अभ्यास, इंटरनेट द्वारा हिंदी प्रबोध, प्रविण, प्राज्ञ कोर्स का अभ्यास तथा ऑनलाईन हिंदी अनुवाद के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
            इस कार्यशाला में अहमदनगर शहर स्थित केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यालयों के 45 अधिकारियों एवं कर्मचारियों नें हिस्सा लिया ।
            केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण उप संस्थान, गृह मंत्रालय, मुंबई कार्यालय के सहायक निदेशक डॉ. राकेश कुमार ने  तथा न.रा.का.स. के सदस्य सचिव एवं भारत संचार निगम लि. अहमदनगर कार्यालय के राजभाषा अधिकारी श्री. विजय नगरकर ने  इस कार्यशाला का संचालन करके  प्रतिभागियों को राजभाषा हिंदी का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया । संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों  को  कार्यशाला समापन समारोह के बाद दिनांक 30-05-2014 अपराह्न को कार्य मुक्त किया गया।