शुक्रवार, 26 सितंबर 2014

मा. सचिव महोदया सुश्री नीता चौधरी जी की न.रा.का.स. को भेंट






राजभाषा प्रचार हेतु बी एस एन एल अहमदनगर को राजभाषा प्रचार प्रसार हेतु राजभाषा विभाग गृह मन्त्र्यालय नई दिल्ली की सचिव सुश्री नीता चौधरी (भाप्रसे )के करकमलों द्वारा प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया |यह पुरस्कार बीएसएनएल के वरिष्ठ अधिकारियों एवं राजभाषा अधिकारी श्री विजय नगरकर द्वारा ग्रहण किया गया | इस अवसर पर राजभाषा निदेशक श्री हरीन्द्र कुमार एवं उपनिदेशक श्री विनोद शर्मा उपस्थित थे |सुश्री नीता चौधरी ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक की एवं राजभाषा संबंधित कार्यो की समीक्षा की |
              देश मे  350 राजभाषा कार्यान्वयन समितिया हैं |अहमदनगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति का गठन 1998 मे किया गया| बी एस एन एल के महाप्रबंधक श्री अजातशत्रु सोमानी एवं राजभाषा अधिकारी श्री विजय नगरकर सचिव हैं |समिति के द्वारा राजभाषा संबधित नियमो का पालन किया जाता हैं |भारत सरकार की लोकसभा एवं राज्यसभा सदस्यो की सयुंक्त संसदीय राजभाषा समिति ने शहर के 20 कार्यालयो का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति को प्रस्तुत की |
              वर्ष 2013-14 के  उत्कृष्ट्र  राजभाषा कार्यान्वयन का  प्रथम पुरस्कार बी एस एन एल को प्रदान किया गया | इस अवसर पर सुश्री नीता चौधरी ने सेनामे किए जानेवाले हिंदी के कार्यो पर प्रकाश डाला एवं अहमदनगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के कार्यो की सराहना की | राजभाषा निदेशक श्री हरीन्द्र कुमार ने भाषा की सहजता एवं अनुवाद पर ज़ोर दिया | इस अवसर पर राजभाषा कार्यान्वयन हेतु द्वितीय पुरस्कार वरिष्ठ प्रबंधक, राष्ट्रीय केमिकल्स एण्ड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड‍अहमदनगर, और तृतीय पुरस्कार उपायुक्त आयकर कार्यालय अहमदनगर को प्रदान किया गया |
           इस अवसर पर बी एस एन एल के  उप महाप्रबंधक   श्री विजय तांबे, छावनी परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री विलास पवार ,सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री पी पी  नाचनकर ,स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री लक्ष्मीकांत चौधरी ,प्रभारी रक्षा लेखा नियंत्रक श्री राहुल कराले सहित  वरिष्ठ  अधिकारी उपस्थित  थे |
           कार्यक्रम की प्रस्तावना विजय नगरकर ने की | स्वागत गीत सेंट मोनिका अध्यापिका महाविद्यालय की छात्राओ ने प्रस्तुत किया  सूत्रसंचालन प्रा आनंद त्रिपाठी ने किया| आभार ज्ञापन  सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के              वरिष्ठ प्रबंधक श्री राजेश  तुमाने ने किया |


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें